Bihar

DGP विनय कुमार कड़े तेवर में, यूपी के एनकाउंटर मॉडल को अपना रही बिहार पुलिस, एक महीने अफसरों को दिया समय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अपराधियों की गतिविधियां इन दिनों तेज हो गई है. ताबड़तोड़ बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच बिहार के डीजीपी विनय कुमार एक्शन मोड में दिख रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ-साफ यह कह दिया है कि, अगर अपराधी रिएक्ट करेंगे तो पुलिस भी रिएक्ट करेगी. जवाबी कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने यह भी जिक्र किया कि, अपराधी खुद को बचाने के लिए गोली चला देते हैं. ऐसी परिस्थिती में पुलिस अपनी ओर से जवाबी कार्रवाई जरूर ही करेगी. पुलिस की ओर से भी रिएक्ट किया जाएगा.

ढाई घंटे तक चली बैठक

बता दें कि, राजधानी पटना में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी विनय कुमार और एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने हाई लेवल मीटिंग की. पटना जिले के पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे तक यह बैठक चली, जिसमें कई तरह के आदेश जारी किए गए. इस दौरान पूर्वी क्षेत्र के ASP, SDPO, DSP भी मौजूद रहे. सभी की ओर से पटना के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने किस तरह से एक्शन लिया, उस पर विचार-विमर्श किया गया. जिसके बाद डीजीपी ने सुधार करने का समय देने के साथ-साथ कड़क आदेश भी दिया.

यूपी पुलिस की तर्ज पर हो रहा काम

डीजीपी ने अटल पथ पर हुई घटना का जिक्र किया और कहा कि, कोई वो दुर्गांत अपराधी नहीं थे. लेकिन, उन्हें लगा कि गाड़ी चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी से कुछ अवैध पदार्थ मिले या कुछ भी मिले, इस वजह से उन्होंने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया. वहीं, पटना पुलिस की ओर से यूपी पुलिस की तर्ज पर काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि, अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पटना पुलिस यूपी में हो रहे एनकाउंटर मॉडल को अपना रही है. यूपी के तर्ज पर ही अपराधियों के पैर में पुलिस गोली मार रही है.

अफसरों को एक महीने का समय

आखिर में अफसरों को डीजीपी विनय कुमार की ओर से एक महीने का समय दिया गया. दरअसल, डीजीपी विनय कुमार ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि, लंबित कांड, लंबित वारंट, पेट्रोलिंग, स्पीडी ट्रायल समेत पुलिस के जीतने सारे डायमेंशन हैं, उस पर विचार विमर्श किया गया है. इस दौरान जहां कहीं भी गैप मिला, वहां पर सुधार करने और बेहतर करने का विमर्श किया गया. ठीक एक महीने के बाद फिर से समीक्षा बैठक होगी. जिसमें इन्हीं मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

6 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

6 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

12 घंटे ago