Bihar

फैक्ट चेक: बेगूसराय के बखरी विधायक के कथित तौर पर वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? हमारी पड़ताल में क्या पता चला

बिहार के बेगूसराय में सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान के दो अश्लील वीडियो वायरल (CPI MLA Obscene Video Viral) होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. फेसबुक अकाउंट से विधायक के वीडियो वारयल हुए थे. मामले पर अब उनकी सफाई सामने आई है. विधायक ने प्रेस वार्ता कर इन दोनों वीडियोज को एडिटेड बताया. उन्होंने इसका आरोप बीजेपी नेताओं पर लगाया है.

क्या है सच्चाई?

बखरी विधायक का अश्लील वीडियो बताकर जो वीडियो वायरल किया जा रहा है दरअसल वही वीडियो आन्ध्र प्रदेश के एक नेता का बताया जा रहा है. अक्टूबर 2024 में यह वीडियो आंध्र प्रदेश के कई सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हुए थे जो जांच के दौरान हमे मिले.

हमारी पड़ताल में क्या निकला 

अक्टूबर 2024 में आंध्र प्रदेश एक नेता का वीडियो वर्तमान समय में बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान का बताकर वायरल किया जा रहा है. हमारी पड़ताल में यह मामला गलत निकला.

विधायक ने क्या कहा

वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटे बाद विधायक सूर्यकांत पासवान ने प्रेस वार्ता कर सफाई दी और इस पूरे मामले को षड्यंत्र बताया. उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है और मेरी छवि को खराब करने की साजिश है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हाल ही में बखरी डीएसपी और शराब माफियाओं की मिलीभगत को लेकर डीजीपी से शिकायत की थी. उनका आरोप है कि उन्होंने शराब तस्करी को लेकर कई अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई थी, और उसी के प्रतिशोध में यह वीडियो वायरल किया गया है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago