बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मेजरगंज में एक किराना दुकानदार ने 5 बच्चों पर दुकान से चॉकलेट चुराने का आरोप लगाकर बर्बरता की। दुकानदार ने गुरुवार को पांचों बच्चों को घर से बुलाकर पीटा। इसके बाद उन्हें उनके कपड़े उतार कर जूते-चप्पल की माला पहनाई और चेहरे पर चूना पोत कर बाजार में घुमाया। आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।
पीड़ित बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मलाही गांव निवासी दुकानदार नागेश्वर शर्मा, उसके बेटे प्रकाश कुमार और वीडियो बनाने वाले ग्रामीण कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार झंडा चौक स्थित किराना दुकान में बुधवार रात चॉकलेट चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद दुकानदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर पांचों बच्चों को घर से बुलाकर अमानवीयता की। घटना से ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अमित रंजन ने सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की धर-पकड़ की।
एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस वीडियो वायरल करने वाले को भी चिह्नित कर रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दुकानदार समेत तीन लोग चॉकलेट चोरी के आरोप में पांच बच्चों के साथ अमानवीयता करते देखे गए। विशेष टीम बनाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…