Bihar

बिहार: शिक्षक से 14600 रुपये रिश्वत लेते बीईओ समेत दो गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथों दबोचा

बिहार के इन दिनों घूसखोरों पर निगरानी विभाग की शामत आन पड़ी है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो लगातार घूसखोरों पर कार्रवाई कर रहा है. रोहतास में निगरानी की टीम ने दो घूसखोरों को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है. बिक्रमगंज में पटना से आई निगरानी टीम ने बुधवार को बीईओ और उनके कार्यालय के लेखा सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. निगरानी की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है.

बिक्रमगंज में BEO और अकाउंटेंट गिरफ्तार :

दअरसल, निगरानी की टीम ने बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बड़ी बात यह है कि रिश्वत की राशि एक शिक्षक से ही ली जा रही थी.

शिक्षक से ले रहे थे रिश्वत :

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस अधिकारियों ने BEO सुधीरकांत शर्मा को 7 हजार 6 सौ रुपए तथा उनके कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को सात हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा के शिक्षक विद्या भूषण से रिश्वत ले रहे थे.

निगरानी अधिकारियों ने रंगे हाथ दबोचा :

बताया जाता है कि ट्रेनिंग के दौरान एरिअर की राशि भुगतान करने एवं सर्विस बुक के संधारण में प्रतिवर्ष पांच सौ रुपए के हिसाब से रुपए की मांग की गई थी. पीड़ित शिक्षक विद्याभूषण ने बताया कि उनसे 20 हजार रुपए की मांग की थी. लेकिन उन्होंने आज BEO को 7600 रुपए तथा लेखा सहायक को ₹7000 रुपए दिए. इसी दौरान निगरानी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया.

सरकारी बाबुओं में हड़कंप :

निगरानी डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि शिक्षक ने निगरानी को यह सूचना दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. बता दें कि रोहतास जिला में पिछले एक महीने में निगरानी की टीम ने चार सरकारी बाबुओं को गिरफ्तार किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago