समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे थे TRE-3 अभ्यर्थी, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

IMG 20241130 WA0079

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने यहां बीपीएससी TRE-3 के अभ्यर्थियों पर लाठियां चटकाई गई हैं। बताया जा रहा है कि बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव और प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने छात्रों को वहां से हटने की चेतावनी दी थी। लेकिन बीपीएसी अभ्यर्थी सीएम आवास के बाहर से हटने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद मजबूरन पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

कड़ी धूप के बावजूद यहां पुरुष और महिला अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने आए थे। बताया जा रहा है कि कड़ी धूप की वजह से कुछ महिला अभ्यर्थी मूर्छित भी हो गई थीं। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सिर्फ एक मौका चाहते हैं कि सीएम नीतीश हमसे मिल लें। सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद के लिए जाते हैं लेकिन हम उनके घर आएं हैं तो वो हमसे नहीं मिल रहे हैं।

IMG 20250420 WA0005paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

क्या है बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग

महिला अभ्यर्थियो ने अपनी मांगों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी की जाए। बार-बार वैकेंसी आती है लेकिन सीटें खाली रह जाती हैं। सरकार के पास सप्लीमेंट्री रिजल्ट है तो फिर आखिर इसे क्यों नहीं जारी किया जा रहा है। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हम लोगों से कहा जा रहा है कि हम गर्दनीबाग जाएं लेकिन वहां हमसे कोई मिलने नहीं आ रहा है,तो आखिर हम कहां जाएं?

IMG 20240904 WA0139

सीएम आवास का घेराव कर रहे एक पुरुष अभ्यर्थी ने बिलखते हुए अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि कई छात्रों ने बहुत लाठियां खाई हैं। हम भागते-भागते गिर गए और हमारी हालत खराब हो गई है। रोते हुए एक अभ्यर्थी ने कहा कि क्या हमलोग गलत मांग कर रहे हैं। हमलोगों को मारा जा रहा है। हमारे सारे अभ्यर्थियों ने बहुत लाठियां खाई हैं।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

आपको बता दें कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर मार्च के महीने में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास का घेराव किया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि वो अपनी मांगों को लेकर पिछले 4 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02