Bihar

शहीद मो. इम्तियाज के परिवार को 21 लाख का चेक सौंपेंगे नीतीश, कल गांव जाकर श्रद्धांजलि देंगे

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को बिहार सरकार 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सारण (छपरा) जिले में स्थित शहीद के पैतृक गांव नारायणपुर पहुंचकर परिजन से मुलाकात करेंगे। सीएम खुद शहीद के परिवार को 21 लाख रुपये का चेक सौंपेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बता दें कि शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह को बिहार लाया गया। उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते हुए पैतृक गांव में सुपुर्द ए खाक किया गया।

बिहार के रहने वाले बीएसएफ के एसआई मोहम्मद इम्तियाज 10 मई को जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। सीएम नीतीश ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। उसी दौरान उन्होंने शहीद के परिजन के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा कर दी थी।

सीएम नीतीश ने लिखा था कि इस घटना से वह दुखी हैं। देश मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को हमेशा याद रखेगा। उनका अंतिम संस्कार राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। साथ ही उनके आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से अनुमानित अनुदान दिया जाएगा।

दूसरी ओर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शहीद के परिवार से मुलाकात करने छपरा जा सकते हैं। शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव जब सोमवार सुबह पटना पहुंचा, तो तेजस्वी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के बेटे से भी मुलाकात की। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लाल मोहम्मद इम्तियाज देश की सुरक्षा में शहीद हो गए। मैं उनके बेटे से मिला, कल परिवार से भी मिलूंगा। हम भारतीय सेना को सलाम करते हैं, जिसने हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago