Bihar

मालदीव में समुद्र किनारे शांति खोज रहे तेज प्रताप यादव ने ध्यान लगाया, वीडियो भी बनवाया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव विदेश यात्रा पर मालदीव गए हैं जहां से उनका समुद्र किनारे ध्यान लगाने का वीडियो आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रकाश यादव ने खुद ही यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 मई को तेज प्रताप यादव को 17 मई से 23 मई तक एक सप्ताह के मालदीव ट्रिप पर जाने की इजाजत दी थी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव पर सबकी नजर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तेज प्रताप को भड़काने और तोड़ने की ताक में भी है।

तेज प्रताप यादव ने मालदीव में समुद्र किनारे बने हट (कुटिया) के बाहर ध्यान लगाने का वीडियो डाला है जिसके बैकग्राउंड में ओम नमः शिवाय का मंत्रोच्चार चल रहा है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है- “शांति जीवन में जरूरी चीज है। हम लगातार शांति खोजते हैं क्योंकि इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से हमें अपनी सोच और भावनाओं की गहरी समझ आती है। इससे अपार खुशी मिलती है और लगता है कि कुछ पूरा हुआ।”

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा है- “बहते पानी की आवाज में अद्भुत ताकत है। ये हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाता है और अपनी ऊर्जा को सही तरफ लगाने में मदद कर सकता है। ये हमें खुद से और अपने आसपास की चीजों से तालमेल बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

राजनीति की बात करें तो तेज प्रताप यादव इस विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट को छोड़कर वैशाली जिले की महुआ सीट पर नजर लगाए बैठे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के दौरान तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की सेवा का मौका देने की गुजारिश की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

12 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

17 घंटे ago