बिहार के सिवान में एक दारोगा को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सिवान जिले के असाव थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार मांझी को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दारोगा मिथिलेश कुमार रिश्वत में वाशिंग मशीन और 20 हजार रुपए लेते हुए धरा गए. जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले को निपटाने के एवज में उन्होंने इस रिश्वत की डिमांड की थी.
सिवान में दारोगा गिरफ्तार, रिश्वत में वाशिंग मशीन लेते धराया
असाव थाने के ससराव निवासी चंदन यादव ने दारोगा की शिकायत की थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पट्टीदारों ने उनके साथ अन्य परिजनों पर भी केस किया था. कांड के आइओ मिथिलेश कुमार मांझी ही बनाए गए थे. जांच के क्रम में उन्होंने रिश्वत की डिमांड कर दी. कहा कि केस से उनका नाम हटाने और डायरी में परिवार के लोगों की मदद करने के एवज में एक वाशिंग मशीन और 20 हजार रुपए चाहिए.
दबाव बनाने लगा तो निगरानी को की गयी शिकायत
शिकायतकर्ता के ऊपर वो इसके लिए दवाब बनाने लगे. मंगलवार को वाशिंग मशीन और पैसे लेने के लिए मिथिलेश मांझी ने उन्हें अस्पताल रोड बुलाया था. लेकिन शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को पूरी कहानी पहले ही बता दी थी. निगरानी की टीम वहां पहले ही तैनात हो गयी. विभाग के डीएसपी राजन प्रसाद खुद मौजूद रहे.
निगरानी विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा
इस दौरान जैसे ही रिश्वत लेने दारोगा पहुंचे उन्हें वाशिंग मशीन और 20 हजार रुपए घूस लेते निगरानी के अफसरों ने रंगे हाथों दबोच लिया. दारोगा मिथिलेश मांझी को गिरफ्तार करके निगरानी की टीम सीवान परिसदन लायी और कार्रवाई में जुटी. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने दारोगा मिथिलेश मांझी को घूस लेने के दौरान गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…