Bihar

“राजनीति का विषैला कीटाणु”, RCP सिंह के जनसुराज में शामिल होने पर जदयू ने किया तीखा पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। बिहार में चुनाव से पहले इस एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। एक वक्त ऐसा भी था जब आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता था। हालांकि, आरसीपी सिंह पहले ही जदयू से अलग हो चुके थे और उन्होंने ‘आसा’ नाम से अपनी एक पार्टी भी बनाई थी। अब आरसीपी सिंह की ‘आसा’ का जनसुराज में विलय हो चुका है। इसपर जनता दल यूनाइटेड की प्रतिक्रिया भी आई है। जेडीयू के तेज तर्रार प्रवक्त माने जाने वाले नीरज कुमार ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर दोनों पर ही निशाना साधा है।

नीरज कुमार ने आरसीपी सिंह को लेकर यहां तक कह दिया कि जिसे नीतीश कुमार ने राज्यसभा में भेजा वो आज उन्हीं की थाली में छेद कर रहे हैं। नीरज कुमार ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ आज राजनीति के दो विषैले कीटाणु, जिन्होंने नीतीश कुमार के साथ विश्ववासघात किया आज वो एक-दूसरे से मिल रहे हैं। ये राजनीति के छूटे हुए कारतूस हैं और राजनीत के विषैले कीटाणु हैं। चूकि जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। ये जो नापाक गठबंधन है उसमें एक तरफ संपत्ति सृजन साइलेंट करप्शन करने वाले आरसीपी हैं और दूसरी तरफ प्रशांत किशोर हैं जिनकी तेलंगाना की कंपनियों से आर्थिक लेनदेन का मामला मैंने प्रतिवेदित किया है।’

आरसीपी सिंह को नीरज कुमार ने दी चुनौती

JDU प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘आरसीपी सिंह जी आपको नीतीश कुमार ने प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया। नीतीश कुमार ने आपको राज्यसभा भेजा। अब आप जहां पर गए हैं तो मैं आपको चुनौती दे रहा हूं कि 2025 का विधानसभा चुनाव है, नालंदा के किसी भी विधानसभा क्षेत्र या जहां आपका पैतृक घर है या कहीं से भी चुनाव लड़ जाइए तो जिस उम्मीदवार को मुखिया के चुनाव में सबसे कम वोट मिलता है उससे भी कम वोट नहीं आया तो मैं राजनीति करना छोड़ दूंगा।’

2010 में जदयू में शामिल हुए थे आरसीपी सिंह

आपको बता दें कि पूर्व नौकरशाह आरसीपी सिंह ने नवंबर 2024 में अपनी खुद की पार्टी बनाई थी। आरसीपी सिंह ने अपनी पार्टी ‘आप सबकी आवाज’ का जन सुराज में विलय करने की भी घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहनगर नालंदा से संबंध रखने वाले सिंह उत्तर प्रदेश काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वह पहली बार 1999 में नीतीश कुमार के संपर्क में आए थे। उस समय जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार रेल मंत्री थे।

साल 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद नीतीश कुमार ने सिंह के प्रशासनिक कौशल से प्रभावित होकर उन्हें अपने प्रमुख सचिव के रूप में बिहार आने के लिए राजी किया। आरसीपी सिंह 2010 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर कुमार की जद (यू) में शामिल हो गए। इसके बाद वह लगातार दो बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। बाद में, उन्हें जद(यू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। हालांकि, 2021 में आरसीपी सिंह का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना नीतीश कुमार को पसंद नहीं आया। आरसीपी सिंह ने जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया और एक साल बाद, उन्हें फिर से राज्यसभा सदस्य नहीं बनाया गया। बाद में, आरसीपी सिंह जद(यू) छोड़कर 2023 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago