Bihar

ऑपरेशन सिंदूर से पूरा हुआ बिहार की इन महिलाओं का व्रत, पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भरी मांग

भारतीय सेना की पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पूरे देश में जश्न है। इस ऑपरेशन से लोकतंत्र की जन्मभूमि कहे जाने वाले बिहार के वैशाली जिले की कुछ महिलाओं का भी एक अनोखा व्रत पूरा हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में मारे गए लोगों की विधवाओं के साथ न्याय न होने तक हाजीपुर शहर की इन महिलाओं ने अपने माथे पर सिंदूर न लगाने का संकल्प लिया था। इन्होंने 15 दिनों तक अपनी मांग में सिंदूर नहीं लगाया।

मंगलवार आधी रात को जब भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तो बुधवार सुबह 10 बजे हाजीपुर के गांधी आश्रम के मंच पर इन महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे में सिंदूर भरकर अपना व्रत पूरा किया। इससे पहले महिलाओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से मोहल्लों में टोली निकालकर लोगों को सिंदूर लगाओ पर्व का संदेश दिया। गांधी आश्रम के जिस मंच पर महिलाओं ने सिंदूर लगाया, वहां कभी महात्मा गांधी और भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता का बिगूल फूंका था।

इन महिलाओं ने यह संदेश दिया कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से देश की समस्त महिलाओं के मान-सम्मान और अस्तित्व की रक्षा हुई है। पूरे समाज को आह्वान किया गया कि अगर पाकिस्तान ने कोई फिर से हरकत की तो महिलाएं चूड़ियां पहनकर नहीं बैठेंगी, बल्कि भारत के अस्तित्व की रक्षा के लिए वह भी अपने प्राण की बाजी लगाएंगी।

कार्यक्रम में हिंदू जागरण के क्षेत्र संयोजक विनोद कुमार यादव, इस्कॉन के प्रचारक सीता रामेश्वर दास, डॉक्टर यूं एस गौतम, सोनू, अशोक राय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाजीपुर नगर में सिंदूर लगाओ अभियान चलाने वालीं बहनों में डॉक्टर अर्चना गौतम, यशोदा देवी, बेबी देवी, राधा कुमारी, मिलन कुमारी, बिंदु देवी, सुदामा देवी, सविता देवी, अनु देवी ,सीमा कुमारी शोभा देवी, नीलम देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

2 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

2 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

9 घंटे ago