Bihar

बेहतरीन मौका है, भारत अब POK लेकर ही माने; पाक से तनाव के बीच क्या बोले पप्पू यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। इस बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लाने की अपील कर दी है। सांसद ने कहा कि यह बेहतरीन मौका है, भारत अब पीओके लेकर ही माने। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय को डेलीगेशन भेजकर भारत सरकार को उन्हें अपने पक्ष में करना चाहिए।

पप्पू यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि हमारी सेना अपने शौर्य के बूते पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कर संपूर्ण कश्मीर को भारत में जोड़ देगी। सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराने का निर्णय ले, भारतीय सेना 24 घंटे में पीओके को भारत में मिला देगी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिश की। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचाया। दोनों देशों के बीच फिलहाल तनाव चरम पर है। गुरुवार रात को भी पाक की ओर से भारत में कई जगहों पर हमले की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago