Bihar

NHAI के GM की CBI ने बढ़ाई मुश्किलें, घूसखोरी मामले में दाखिल किया चार्जशीट; समस्तीपुर समेत कई जिलों में हुई थी छापेमारी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के पटना क्षेत्रीय कार्यालय में भ्रष्टाचार के गहरे खेल का पर्दाफाश करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को पटना की विशेष अदालत में एक अहम चार्जशीट दाखिल कर दी. इस केस की शुरुआत 22 मार्च 2025 को हुई थी, जब CBI ने एक फील्ड ऑपरेशन में NHAI के GM रामप्रीत पासवान और निजी निर्माण कंपनी ‘राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के तीन अधिकारियों को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. यह रिश्वत कंपनी के बिल पास कराने के बदले ली जा रही थी.

चार्जशीट में पांच नामजद

CBI ने चार्जशीट में जिन नामों को शामिल किया है, उनमें रामप्रीत पासवान के अलावा कंपनी के जीएम सुरेश महापात्रा, कर्मचारी वरुण कुमार, चेतन कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति का नाम शामिल है. इसके साथ ही राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को संस्थागत आरोपी के रूप में पेश किया गया है. सभी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं.

समस्तीपुर से पटना और रांची तक ताबड़तोड़ छापेमारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की टीमें सक्रिय हो गईं और पटना के अलावा रांची, वाराणसी, समस्तीपुर और अन्य शहरों में एकसाथ छापेमारी की गई. इन छापों में भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव और भ्रष्टाचार से जुड़ी कई गोपनीय फाइलें जब्त की गईं. कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि घूसखोरी की जड़ तक पहुंचा जा सके.

बेउर जेल भेजे गए आरोपी, कोर्ट में जल्द शुरू होगी सुनवाई

गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को पटना स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया. अब इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद अदालत में नियमित सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी. संभावना जताई जा रही है कि CBI इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द सजा दिलाने की कोशिश करेगी.

12 लोगों के खिलाफ दर्ज है नामजद FIR

CBI अब तक इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर चुकी है. चार्जशीट सिर्फ छह पर दाखिल हुई है, बाकी अभियुक्तों की भूमिका की जांच अभी जारी है. एजेंसी को आशंका है कि इस भ्रष्ट नेटवर्क में कुछ और बड़े नाम शामिल हो सकते हैं जो सिस्टम का फायदा उठाकर करोड़ों की लेन-देन में शामिल थे.

सड़क निर्माण की फाइलों में चल रहा था घूस का कारोबार

यह मामला सिर्फ एक घूसखोरी नहीं, बल्कि पूरे निर्माण तंत्र में फैली सड़ांध की एक बानगी है. NHAI जैसे राष्ट्रीय स्तर की संस्था में बैठे अधिकारी जब सड़क निर्माण जैसे जरूरी कार्यों में भी रिश्वत को प्राथमिकता देने लगें, तो इसका सीधा असर आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं पर पड़ता है. बिहार में चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की पारदर्शिता अब सवालों के घेरे में है.

अब इस बात पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि अदालत इस केस को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या यह कार्रवाई सिर्फ कागज़ी खानापूर्ति बनकर रह जाती है या भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त उदाहरण बनती है. अगर दोषियों को समय रहते कड़ी सजा मिलती है, तो यह मामला आने वाले वक्त में सरकारी निर्माण विभागों के लिए एक चेतावनी साबित हो सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago