Bihar

एमपी के मंत्री विजय शाह पर बिहार में मुकदमा, कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देना महंगा पड़ा

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर में कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ सकता है। उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के नगर थाना अन्तर्गत पक्की सराय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता मो. मोजाहिद ताहिर उर्फ एम. राजू नैयर ने सीजेएम पूर्वी की अदालत में बीजेपी नेता के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। माननीय अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय किया है।

वादी के अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद मुजाहिद ताहिर उर्फ राजू नैय्यर की ओर से यह केस दायर किया गया है। बीएनएसएस की धारा 152, 196(1)(बी), 197(1)(सी), 124(ए), 295(ए) के तहत परिवाद दर्ज की गई है। न्यायालय ने मामले को स्वीकार कर लिया है और सुनवाई की अगली तारीख 26 मई सुनिश्चित की है।

इस मामले के परिवादी राजु नैय्यर ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस की मानसिकता के लोग सांप्रदायिक और महिला विरोधी नीति का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने पहले शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी और विदेश सचिव की बेटी को निशाना बनाया गया अब कर्नल सोफिया का अपमान कर रहे हैं। यह सिलसिला रुकना चाहिए। राजु नैय्यर ने कहा कि कर्नल सोफिया ने देश का मान बढ़ाया है। ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका काफी उम्मदा रही। फिर भी उन्हें आतंकियों की बहन बताकर अपमानित किया गया। देश का सच्चा नागरिक इसे सहन नहीं कर सकता।

राजू नैय्यर ने कहा कि विजय शाह का यह बयान पूरे देश को शर्मसार करने वाला है। लेकिन बीजेपी के नेता विजय शाह ने बहुत गलत बयान दिया है। उनका बयान नफरत फैलाने वाला बयान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसीलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग न्यायालय से की गई है। विजय शाह के खिलाफ एमपी हाई कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

34 मिनट ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

52 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

11 घंटे ago