Bihar

समस्तीपुर के 12 समेत एक साथ राज्यभर के 386 ASI का तबादला, किसको मिला कहां की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 386 ASI का स्थानांतरण किया है। दरअसल, पटना में दिनांक 19 मई एवं 20 मई 2025 को आयोजित स्थानांतरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर राज्य के कई ASI का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। संबंधित आदेश मंगलवार को जारी किया गया।

समस्तीपुर से स्थानांतरित ASI की सूची:

क्रम संख्या नाम वर्तमान तैनाती नई तैनाती
318 अवधेश कुमार भंडारी समस्तीपुर नवादा
319 भरत पासवान समस्तीपुर मधेपुरा
320 मनोज कुमार चौधरी समस्तीपुर मधेपुरा
321 मुकेश कुमार समस्तीपुर पटना
322 उमेश कुमार सिंह समस्तीपुर पटना
323 उमेश प्रसाद सिंह समस्तीपुर नवादा
324 उपेन्द्र कुमार समस्तीपुर सारण
325 अनिल कुमार सिंह समस्तीपुर खगड़िया
326 विनोद कुमार यादव समस्तीपुर गया
327 राजकुमार सिंह समस्तीपुर पटना
328 सिद्धनाथ प्रसाद सिंह समस्तीपुर रोहतास
329 पशुपतिनाथ सिंह समस्तीपुर पटना

गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के ज्ञापांक-3663 (दिनांक 02.05.2017) के अनुसार प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है, परंतु जब तक वे अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त रहेंगे, स्थानांतरण लागू नहीं होगा। उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही उन्हें नवगठित जिलों में योगदान देना होगा।

मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि स्थानांतरित ASI को 1 जून 2025 से अपने नए जिलों में योगदान सुनिश्चित करना होगा। यदि स्थानांतरण प्रक्रिया में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक/उप महानिरीक्षक को सूचित किया जाएगा ताकि मुख्यालय स्तर पर उसका समाधान किया जा सके।

हालांकि यह आदेश उन अधिकारियों/कर्मियों पर लागू नहीं होगा, जो सेवानिवृत्ति की निकटता, गंभीर चिकित्सीय कारण या पति-पत्नी दोनों के सरकारी सेवा में होने की स्थिति में स्थानांतरित किए गए हैं। स्थानांतरण सूची कुल 64 पृष्ठों में संलग्न की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस आदेश को पुलिस महानिदेशक, बिहार की स्वीकृति प्राप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

4 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

13 घंटे ago