Bihar

Darbhanga AIIMS का डीपीआर अगले दो महीने में होगा तैयार, बाढ़ से बचाव के लिए बनेगा रिंग बांध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के दरभंगा में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की विस्तृत कार्य योजना (DPR) अगले दो महीनों में तैयार होने की उम्मीद है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डीपीआर निर्माण का जिम्मा केंद्र सरकार ने आईआईटी दिल्ली को सौंपा है, जिसने परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया है. हाल ही में केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रगति की जानकारी साझा की गई.

सीमांकन और भूमि कार्य में तेजी

एम्स दरभंगा के लिए राज्य सरकार द्वारा चिह्नित 188 एकड़ भूमि का सीमांकन कार्य पूरा कर लिया गया है और अब पिलर गाड़े जा रहे हैं. इसके बाद बाउंड्री वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी निविदा प्राप्त हो चुकी है. परियोजना की देखरेख कर रही एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधि सुभाष शर्मा ने बताया कि निर्माण से पूर्व जमीन पर पांच मीटर तक मिट्टी भराई की आवश्यकता होगी.

रिंग बांध और संप हाउस का सुझाव

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने बैठक में सुझाव दिया कि एम्स परिसर को जलजमाव से बचाने के लिए चारों ओर रिंग बांध बनाया जाए. साथ ही, परिसर से पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए संप हाउस का निर्माण करने की योजना भी प्रस्तावित की गई है. मिट्टी भराई के लिए प्रदेश सरकार ने 309.29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. साथ ही नजदीकी नदियों की गाद के उपयोग के लिए विभाग ने अनापत्ति भी दी है.

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर चर्चा

बैठक में दरभंगा एम्स के लिए पावर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर भी चर्चा हुई. ग्रिड स्टेशन की स्थापना पर लगभग 347 करोड़ रुपये और पावर सब स्टेशन पर 11.67 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. यह व्यवस्था एम्स परिसर की सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी.

शोभन बाइपास को बनाया जाएगा फोरलेन

पथ निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि दरभंगा एम्स तक बेहतर संपर्कता के लिए शोभन बाइपास को फोर लेन में बदला जा रहा है. साथ ही परिसर के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पंप हाउस की स्थापना भी प्रस्तावित है. इससे न केवल एम्स का संचालन सुचारू होगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago