Bihar

बिहार: बेटे-बेटी की शादी से पहले समधी-समधन पहुंचे कोर्ट मैरिज करने; पीछे से आ गया परिवार, चप्पल-जूतों से हुई पिटाई

बिहार के रोहतास जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब बेटे-बेटी की शादी से पहले ही समधी और समधन कोर्ट मैरिज करने पहुंच गए। जब परिजनों को खबर लगी थी, तो बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। जानकारी के मुताबिक दयाशंकर राम चार बच्चों का बाप और धर्मशिला देवी तीन बच्चो की मां है। कोर्ट परिजनों ने दोनों की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन परिजन नहीं माने।

दरअसल कोर्ट मैरिज करने पहुंचे दोनों प्रेमी-युगल रिश्ते में समधी और समधन होने वाले थे। शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम ने बेटे की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ तय की है। दोनों की शादी होने वाली है। इस बीच लड़के के पिता दयाशंकर और लड़की की मां धर्मशिला की मोबाइल पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

दोनों ने मंदिर में शादी भी रचा ली, मंगलवार को कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों को बीच बहस होने लगी। तभी गुस्साए लोगों ने दयाशंकर राम की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी।

बताया जाता है कि दयाशंकर राम की दो पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी तीन संतानें हैं, बड़े बेटे की शादी धर्मशिला देवी के बेटी से तय कर दी थी। लेकिन बेटे की शादी से पहले दयाशंकर अपनी शादी के फिराक में था। धर्मशिला देवी से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। वहीं धर्मशिला देवी ने बताया कि उसका पति सुनील अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह चाहती है कि अपने होने वाले समधी दया शंकर राम के साथ शादी कर लें। फिलहाल इस प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे जिले में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

21 घंटे ago