Bihar

भारत-पाक तनाव: CM नीतीश की पूर्णिया में हाई लेवल बैठक, सेना और रेलवे के अफसर भी मौजूद

भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। यह बैठक पूर्णिया के कलेक्ट्रेट में हो रही है। नीतीश की इस उच्चस्तरीय बैठक में सेना के अधिकारी, बिहार के सभी सीमावर्ती जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी और रेलवे के अफसर शामिल हुए हैं। इस बैठक में सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। भारत-पाक तनाव के चलते पहले से ही पूरे बिहार में हाई अलर्ट है और बॉर्डर वाले इलाकों में खास सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं। इसमें प्रमुख रूप से 7 विषयों पर चर्चा की जा रही है। सीमावर्ती जिलों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। सीमा पर चौकसी, गश्ती एवं आवागमन पर निगरानी के साथ मादक पदार्थों, अवैध आग्नेयास्त्रों, मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। जिला स्तरीय नागरिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अग्निशमन व चिकित्सा व्यवस्था को भी अलर्ट रहने के लिए कहा जाएगा। भारतीय सेना तथा केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में कौन-कौन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल के पुलिस महानिरीक्षक, चुनापूर एयरबेस के स्टेशन कमांडर, कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के अलावा पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के आयुक्त, पूर्णिया एवं सहरसा के पुलिस उपमहानिरीक्षक के अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज एवं सुपौल के डीएम एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकॉप्टर से पूर्णिया कॉलेज के मैदान में उतरे। वहां से सड़क मार्ग से सड़क मार्ग से समाहरणालय के लिए रवाना हो गए। बैठक के बाद वे वापस पटना चले जाएंगे। बैठक में सीमा सुरक्षा बल सिलीगुड़ी और एसएसबी पटना के आईजी भी हैं। दोनों अधिकारियों के साथ नेपाल और बंगाल सीमा से सटे राज्य के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों को लेकर चर्चा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

4 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

5 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

11 घंटे ago