Bihar

राजगीर में CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान टला बड़ा हादसा, हवा में उड़े टीन शेड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब सीएम के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय वहां मौजूद दो टीन शेड तेज हवा में उड़ने लगे.

हेलिकॉप्टर के उतरते ही बने तेज हवा के दबाव से दो टीन शेड अचानक हवा में उछल गए और कुछ दूरी तक उड़ते चले गए. गनीमत यह रही कि ये टीन शेड मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों की सांसें कुछ देर के लिए थम सी गईं.

इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई

हालांकि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित भी किया.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वीवीआईपी लैंडिंग ज़ोन के आसपास इस तरह की हल्की संरचनाएं होना खतरनाक साबित हो सकता है. प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago