Bihar

BPSC 71वीं: बिहार लोक सेवा आयोग करेगा 1250 पदों पर भर्ती, 2 जून से शुरू होंगे आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग BPSC 71th संयुक्ति सिविल सेवा Exam के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 2 जून से इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे. जो भी अभ्यर्थी ये परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है, जबकि परीक्षा की संभावित तारीख 30 अगस्त है.

बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1250 पदों पर भर्ती के लिए बीपीएससी ने अधिसूचना जारी कर दी है. इन पदों पर आवेदन करने वालों का स्नातक यानी ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इन्हें Level7 से Level9 पे स्केल का वेतनमान मिलेगा.बीपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि अगर अंतिम तिथि तक अन्य पदों के बारे में जानकारी मिलती है तो उन्हें भी इस भर्ती प्रक्रिया में जोड़ लिया जाएगा.

इन पदों पर होगी भर्ती

1. वरीय उप समाहर्ता 100

2. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी 79

3. श्रम अधीक्षक 10

4. अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक 03

5. ईख पदाधिकारी 17

6. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी 502

7. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी 22

8. प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी 13

9. राजस्व पदाधिकारी 45

10. प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी 459

डीएसपी और एसडीएम पदों पर भर्ती नहीं

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए जो अधिसूचना जारी की हे, उसमें इस बार डीएसपी और एसडीएम पदों पर वैकेंसी नहीं निकाली गई है. अधिसूचना में कुल 1250 पदों पर भर्ती की बात की गई है, इसमें सबसे अधिक पोस्ट प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की हैं, जिन पर 502 अभ्यर्थी नियुक्त होगे. इसके अलावा 459 प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

50 मिनट ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago