Bihar

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार-नेपाल बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट, एसएसबी जवानों की छुट्टियां रद्द

भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारत और नेपाल की सीमा पर आने जाने वाले हर गाड़ी की सघन तलाशी ली जा रही है। बिना वैध आईडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों की छुट्टियां रदद् कर दी गई है। बॉर्डर वाले इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती है। संदिग्धों की तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।

बिहार के कई जिले नेपाल के साथ खुला बॉर्डर साझा करते हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मंगलवार रात को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। इसका असर नेपाल सीमा पर भी देखा जा रहा है।

भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा में भी आतंकियों के संभावित हमलों को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और तेज कर दी गई है। सुपौल जिले के भारत से सटने वाले नेपाल के सभी क्षेत्रों में एसएसबी हाई अलर्ट पर है। सीमा चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने और जाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों और उनके सामानों के साथ-साथ सघन तालाशी जारी है।

मंगलवार की देर रात्रि भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर करारा हमला किया है जिसके बाद से सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी और बढ़ा दी गई है। बुधवार को सुपौल जिले से नेपाल जाने वाले एकमात्र अधिकृत मार्ग भीमनगर में एसएसबी भीमनगर बीओपी पर पदाधिकारियों और जवानों की चौकसी तेज देखी गई है। फोर व्हीलर गाड़ियों के बोनट और डिग्गी की तालाशी करने के बाद ही जाने दिया जा रहा है। लोगों से उनकी पहचान करने के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी रही है।

तीसरे देश के नागरिक का प्रवेश नहीं

एसएसबी 45वीं बटालियन के कमाडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान स्थिति को देखते हुए जवानों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। ज्यादा से ज्यादा जवानों को सीमा पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एसएसबी हमेशा से अलर्ट होकर कार्य करती है, क्योंकि हम भारत और नेपाल की खुली सीमा पर कार्य करते हैं। फिलहाल हालात असमान्य हैं। ऐसे में रात-दिन पेट्रोलिंग और नाका लगाकर सभी रास्तों पर ज्यादा से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि इस समय भारत और नेपाल के अलावा किसी तीसरे देश के नागरिकों का हमारी सीमा में प्रवेश ना हो, इस बात को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। जो जवान छुट्टी पर थे, उन्हें वापस बुलाया जा रहा है। हेडक्वार्टर से सभी ज्यादा से ज्यादा जवानों को सीमा पर तैनात कर दिया गया है।

बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक राम लाल ने बताया कि जैसा कि अभी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा है तो ऐसे में पूरा देश हाई अलर्ट पर है। कमाडेंट के निर्देशानुसार हम लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। हम 24 घंटे चेक पोस्ट पर तैनात हैं। जहां भी नाके लगाए गए हैं, वहां भी जवान अलर्ट मोड पर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

4 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

4 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

10 घंटे ago