Bihar

बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, 22 मई से लागू होंगे नए दाम, जानें किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

बिहारवासियों को अब दूध के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. राज्य की प्रमुख दुग्ध आपूर्ति संस्था बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 22 मई 2025 से लागू होंगी. कॉम्फेड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुधा दूध के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमत में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है.

तीन रुपये बढ़ी सुधा की दूध की कीमत

नए रेट के अनुसार, सुधा फुल क्रीम दूध ‘गोल्ड’ की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, सुधा शक्ति दूध अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. गाय के दूध की कीमत भी 52 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये कर दी गई है.

यह बढ़ोतरी बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में लागू की जाएगी. दोनों राज्यों के लिए कॉम्फेड ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. हालांकि, फिलहाल सुधा के अन्य उत्पादों जैसे घी, दही, लस्सी, पेड़ा आदि की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दूध के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर असर

सुधा दूध बिहार-झारखंड के लाखों उपभोक्ताओं की पहली पसंद है. ऐसे में दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ेगा. खासकर उन परिवारों के लिए यह महंगाई और चिंता बढ़ाने वाली खबर है, जिनका दैनिक खर्च दूध पर काफी हद तक निर्भर रहता है.

अमूल ने पहले ही बढ़ाए थे दाम

गौरतलब है कि इससे पहले साल की शुरुआत में अमूल डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अमूल स्टैंडर्ड दूध, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, ताजा और टी-स्पेशल जैसे वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया गया था.

जानकारों के मुताबिक, उत्पादन लागत, पशुचारे की बढ़ती कीमतें और वितरण खर्च में वृद्धि के चलते यह कदम उठाया गया है. हालांकि सुधा दूध की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

34 मिनट ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

1 घंटा ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

11 घंटे ago