Bihar

आतंकी हमले की आशंका के चलते बिहार के सभी जिलों में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

पहलगाम आतंकी घटना के बाद आतंकी संगठनों द्वारा हिंसक कार्रवाई की आशंका को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दोबारा अलर्ट जारी किया है। एडीजी विधि व्यवस्था ने सभी सीनियर एसपी व रेल एसपी को पत्र लिख कर सार्वजनिक और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने, होटल-लॉज आदि की नियमित जांच कराने और सीमावर्ती क्षेत्रों पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है।

आशंका है कि आतंकवादी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इन हालातों को देखते हुए सभी जिलों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े वीडियो और टिप्पणियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा, विधानसभा, विधान परिषद, पटना हाई कोर्ट, सचिवालयों और सभी प्रमुख सरकारी संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों से 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

53 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago