Bihar

बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा आज से, सीएम नीतीश कुमार पटना में करेंगे शुभारंभ

बिहार में महिलाओं के लिए खास पिंक बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना में शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर पिंक बसों को रवाना करेंगे। इन बस का संचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से कराया जा रहा है। पहले चरण में 20 मिनी पिंक बसें आ चुकी हैं। इन्हें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में चलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में पटना में 8, मुजफ्फरपुर में 4 और गया, भागलपुर, दरभंगा एवं पूर्णिया में 2-2 पिंक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 80 पिंक बसें चलाने की योजना है। सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना स्थित एक अणे मार्ग से पिंक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

पिंक बसों को खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें सिर्फ लड़कियों और महिला यात्री ही सफर कर सकेंगी। इनका संचालन विभिन्न शहरों के प्रमुख स्थानों से किया जाएगा। ये सिटी बस के तौर पर चलेंगी। इनके संचालन का समय सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच होगा। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।

नीतीश सरकार ने इस साल के बजट भाषण में पिंक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। सरकार ने दावा किया था कि इन बसों का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथ में होगा। यानी कि इनमें यात्री तो महिला होंगी ही, साथ ही ड्राइवर एवं कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी। हालांकि, बीएसआरटीसी को अभी तक महिला ड्राइवर नहीं मिल पाए। ऐसे में संभावना है कि इन बसों को पुरुष चालक ही चलाएंगे। आने वाले समय में राज्य के अन्य शहरों में भी पिंक बसें चलाने की योजना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

15 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago