Bihar

शादी के 15 दिन में ही उजड़ गया नई-नेवली दुल्हन का सुहाग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद छुट्टी लेकर बिहार लौटने के दौरान ट्रेन से कटे

बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक एयरफोर्स जवान की मौत हो गई। मृतक जवान खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के खटहा नगर परिषद क्षेत्र संख्या 6 निवासी रामविलास साह का 27 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार बताया जा रहा है। हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही खटहा गांव में कोहराम मच गया। बीते 7 मई को कुणाल की शादी हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छुट्टी कैंसिल होने पर 11 मई को ड्यूटी के लिए रवाना हो गए थे।

घटना की सूचना पर पहुंचे महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया गौछारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर से एयरफोर्स जवान कुणाल का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स जवान ट्रेन संख्या 15653 अप गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस से अपने घर गौछारी खटहा आ रहा था। गौछारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन से गिरकर उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस ट्रेन का गौछारी रेलवे स्टेशन में ठहराव नही है। गाड़ी स्लो होने पर उतरने के दौरान घटना बतायी जा रही है।

वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता रामविलास साह ने रोते बिलखते बताया कि उसने अपने इकलौते पुत्र का विवाह गत सात मई को किया था। पाकिस्तान-भारत की बीच एयर स्ट्राइक छिड़ जाने के कारण 11 मई को वह आंपरेशन सिंदूर में शामिल होने अपनी ड्यूटी पर गाजियाबाद चला गया। वहां से उसे बागडोगरा कैंप भेज दिया गया। एयर स्ट्राइक समाप्त होते ही अवकाश लेकर अपने घर लौट रहा था, लेकिन गौछारी में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक की पत्नी कविता कुमारी अपने पति की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई। वही मृत एयरफोर्स जवान की मां व पत्नी की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

8 मिनट ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

2 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

12 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

15 घंटे ago