Bihar

बिहार: पेपर अपडेट नहीं तो गाड़ी लेकर ना निकलें, टोल प्लाजा पर लग गया 80 करोड़ रुपये का ऑटोमैटिक जुर्माना

अगर आपकी गाड़ी के कागजात अपडेट नहीं हैं तो हाइवे पर निकलने से पहले एक बार सोच लें। बिहार के विभिन्न टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से एक्स्पायर हो चुके फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा पॉलिसी और प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (पीयूसी) के खटाखट चालान कट रहे हैं। बीते 8 महीनों के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन चालकों का इसी तरह ई-चालान काटकर परिवहन विभाग ने 80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बिहार के 32 में से 31 टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम आधारित कैमरे लगे हैं, जिनसे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ऑनलाइन चालान जेनरेट हो जाता है।

यह जानकारी राज्य के परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को दी। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत किसी भी वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट फेल होने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगता है। वहीं बीमा सर्टिफिकेट एक्स्पायर हो जाने पर 2000 रुपये फाइन लगता है। इसी तरह, अगर गाड़ी की पीयूसी समाप्त हो गई है तो पहली बार पकड़े जाने पर 1,000 रुपये मध्यम मोटर वाहन के लिए 3000 रुपये, भारी वाहनों के लिए 5000 रुपये और अन्य श्रेणी के वाहनों के लिए 1500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

परिवहन विभाग के अनुसार 7 अगस्त 2024 से लेकर 7 अप्रैल 2025 तक, 8 महीनों के भीतर 1.50 वाहन चालकों के ई-चालान काटे गए। नेशनल हाइवे 922 पर कोइलवर-भोजपुर खंड पर स्थित कुल्हारिया टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए इस दौरान 26 हजार वाहनों के ई-चालान काटकर सर्वाधिक 12 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। मुजफ्फरपुर जिले में एनएच-28 पर परसोनी खेम टोल प्लाजा पर 15,000 वाहनों का ई-चालान कर 10 करोड़ रुपये वसूले गए।

इसी तरह, औरंगाबाद जिले में एनएच-19 पर सौकला टोल प्लाजा पर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में 15,000 वाहनों को ई-चालान जारी किए गए। पटना-बख्तियारपुर फोरलेन एनएच-30 के दीदारगंज टोल प्लाजा पर भी 11,000 गाड़ियों का चालान काटा गया। एनएच-57 पर फारबिसगंज और पूर्णिया के बीच हरियाबारा टोल प्लाजा पार करते समय 10,000 वाहनों को दंडित किया गया।

परिवहन विभाग का कहना है कि टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम के जरिए ई-चालान जारी करके सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इससे गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। फिटनेस, बीमा और प्रदूषण मानदंडों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों की पहचान करके सड़क हादसों को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

6 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

10 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

17 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

18 घंटे ago