Bihar

सरेंडर के बाद राजद विधायक रीतलाल यादव का दावा- मुझे मारने के लिए विरोधियों ने AK-47 दिया, भेजे गए बेउर जेल

पटना से सटे दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर करने के बाद कई संगीन इल्जाम लगाए हैंं। मीडिया से बातचीत में रीतलाल यादव ने आरोप लगाया है कि एक राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा जा रहा है। रीतलाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए मीडिया से कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और इसके लिए एके-47 भी मुहैया कराई गई थी। एक बिल्डर को धमकाने और उससे रंगदारी मांगने के आरोपी आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को दानापुर कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है।

रीतलाल यादव ने कहा कि हमारे घर पर पुलिस की छापेमारी हुई। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए रीतलाल यादव ने कहा कि 9 तारीख की रात को हमको बिल्डर ने फोन कर कहा कि हमको बात करना है तो हमने कहा कि हमको बात नहीं करना है। इसके बाद फिर 10 तारीख और 11 तारीख को फोन कर बोला कि हमको मिलना है आपसे। तो हम बोले की तुम्हारे बात का वैल्यू नहीं है। तुमने पहले किसी का पैसा ले लिया और उसका पैसा क्लीयर नहीं करोगे तब तक तुमसे बात नहीं होगा।

मुझे मारने की साजिश – रीतलाल यादव

रीतलाल यादव ने आगे कहा है कि 11 तारीख को मेरे घर पर जो घटना हुई, उस दिन बिल्डर ने पुलिस से मिल कर मेरी हत्या करना चाह रही थी। 11 तारीख को राजेश कुमार ने 10 बजे हमसे मिलने के लिए समय दिया था। उसके बाद फिर 12 बजे मेरे घर में पुलिस आ गई। वहां पर साजिश थी कि हम बिल्डर को भेज देंगे। वहां पर रीतलाल को मार देंगे और रीतलाल के आदमी को मार देंगे। यहीं पुलिस की साजिश थी।

बिल्डर ने हड़पी है गरीबों की जमीन- रीतलाल यादव

आपको बता दें कि 10 तारीख को रीतलाल यादव के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने विधायक पर दबाव बढ़ाया था। रीतलाल यादव के घर कई पुलिसकर्मी छापेमारी के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद अब रीतलाल यादव और उनके भाई पिंटू यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया है। सरेंडर करने के बाद व्यवहार न्यायालय ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रीतलाल यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे विरोधी मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं और उसी का नमूना बिल्डर का यह एफआईआर है। रीतलाल यादव का दावा है कि बिल्डर ने कुछ गरीबों की जमीन जबरन पकड़ ली थी और इसको लेकर पंचायत भी किया गया था। उस पंचायत में बिल्डर ने गरीबों की जमीन छोड़ने की बात कही थी।

रीतलाल यादव ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा है कि बेउर जेल से व्यवहार न्यायालय में आते-जाते समय किसी भी वक्त उनकी हत्या हो सकती है। रीतलाल यादव ने यह भी बड़ा दावा किया है जिस दिन पुलिस ने छापेमारी की थी उस दिन हमारे एके-47 हमारे विरोधियों के द्वारा मुहैया कराई गई थी ताकि हमारी हत्या कर दी जाए। हम अगर उस दिन मिल जाते तो हमारी साजिश हो जाती। रीतलाल ने कहा कि उनको डर है कि हमारे बाहर रहते वो दानापुर विधानसभा सीट पर चुनाव हार जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago