Bihar

पीएम मोदी के बिहार दौरे से 24 घंटे पहले सील होगा भारत-नेपाल बॉर्डर, हाई अलर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पीएम मोदी मधुबनी जिले के झंझारपुर में 24 अप्रैल को सभा करेंगे। उनके आगमन से 24 घंटे पहले नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। दोनों देश के सुरक्षा बल अपने-अपने क्षेत्र में अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। 24 घंटे जवानों की सघन पेट्रोलिंग चलती रहेगी। कोई अवांछित एवं असमाजिक तत्व उधर से इधर या इधर से उधर आवाजाही नहीं कर सके, इसका खास ध्यान रखा जाएगा। नाइट विजन पेट्रोलिंग भी होगी।

पीएम मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर एसएसबी 48वीं मुख्यालय बाजार समिति स्थित शुक्रवार को जिला स्तरीय भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा तथा नेपाल के सिरहा के सीडीओ विश्व प्रकाश आरिया ने संयुक्त रुप से की। बैठक में नेपाल के चार जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर समीक्षा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

45 मिनट ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

6 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

8 घंटे ago