Bihar

पटना में गूंजेगा वायुसेना का फाइटर जेट, वीर कुंवर सिंह को दी जाएगी सलामी, बीजेपी MP बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

बिहार की राजधानी पटना में पहली बार एयर शो का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बीजेपी MP और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इस आयोजन की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है. बीजेपी MP राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों को बताया कि आजादी के बाद पहली बार शौर्य दिवस के मौके पर एयर शो के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा वीर कुंवर सिंह को सलामी दी जाएगी.

बिहार की जनता का जताया आभार

राजीव प्रताप रूडी ने बिहार की जनता का भी आभार जताते हुए कहा कि वे इस भव्यता के साथ शौर्य दिवस मना रहे हैं. उन्होंने इस शो के प्रचार के लिए पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया, जो बिहार के शौर्य दिवस की गाथा घर-घर पहुंचा रहे हैं.

उन्होंने कहा, “इस एयर शो में मेरी छोटी सी भूमिका है. मैं कभी-कभी लड़ाकू विमान भी उड़ाता हूं, कमर्शियल विमान भी उड़ाता हूं. मैं बिहार में यह शो लाना चाहता था और इसे बिहार के लोगों को दिखाना चाहता था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी इसमें विशेष भूमिका रही कि एक बड़ा आयोजन बिहार में हो रहा है.”

22 को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

पटना में पहली बार 22 और 23 अप्रैल को लोगों को शानदार एयर शो देखने को मिलेगा. इस दौरान कई लड़ाकू विमानों के शौर्य का प्रदर्शन होगा. जेपी गंगा पथ पर होने वाला यह एयर शो लगभग एक घंटे का होगा. इसका फुल ड्रेस रिहर्सल 22 अप्रैल को किया जाएगा.

वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम इसके लिए 21 अप्रैल को पटना पहुंच गई है. इसके लिए जेपी गंगा पथ अंडरपास से पूर्व की तरफ सभ्यता द्वार के नजदीक गंगा नदी के किनारे कार्यक्रम स्थल चिह्नित किया गया है. इस शो को लेकर पटना की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

6 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

19 घंटे ago