Bihar

BSNL ने बिहार में लॉन्च की iFTV सर्विस, फ्री में देख सकेंगे 350 टीवी चैनल; जानिये किनको मिलेगा लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित आईएफटीवी सेवा शुरू की है। शुक्रवार को बीएसएनएल मुख्यालय संचार सदन में इसका विधिवत लॉन्चिंग किया गया। इसमें बीएसएनएल के सीएमडी ए राबर्ट जे रवि एवं बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक विवेक बांझल ऑनलाइन रूप से इसका विधिवत शुभारंभ किया।

मौके पर बीएसएनएल के सीजीएम रविंद्र कुमार चौधरी, पीजीएम शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे। आईएफटीवी एक फाइबर आधारित टीवी सेवा है जो बीएसएनएल भारत फाइबर ग्राहकों को सेट-टॉप बॉक्स का उपयोग किए बिना लाइव टीवी और प्रीमियम सामग्री स्ट्रीम करने की अनुमति देती है। बीएसएनएल के फाइबर उपभोक्ताओं को मुफ्त में 350 से अधिक फ्री टू एयर चैनलों देख सकेंगे।

सीजीएम ने बताया कि फ्री चैनल के अतिरिक्त भी ग्राहकों को प्रीमियम व डिलाइट श्रेणी की मामूली खर्च पर अतिरिक्त 300 पेड चैनल देखने की सुविधा दिए जाएंगे। यह बीएसएनएल भारत फाइबर (एफटीटीएच) ग्राहकों के लिए एक बहुमूल्य सेवा है। इसके लिए बिहार में विभिन्न स्थानों पर सीडीएन (कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क) सर्वर स्थापित किए गए हैं। ट्रैफ़िक के आधार पर समय के साथ सीडीएन सर्वर की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

75 हजार है फाइबर केबल के ग्राहक

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक आरके चौधरी ने बताया कि बीएसएनएल बिहार में 75 हजार फाइबर केबल के ग्राहक है। इन ग्राहकों को पहले फ्री टू आइएफटीवी सेवा के लिए जोड़ा जाएगा।

इसके लिए उन्हें काल के माध्यम से सूचित कर के भी इस सेवा से जुड़ने के लिए आग्रह किया जाएगा, जबकि नए ग्राहकों को इस सेवा से कनेक्शन के साथ ही जोड़ दिया जाएगा। इससे उन्हें आसानी से इस सेवा का लाभ मिल सकेगा।

399 रुपये में फाइबर केबल कनेक्शन

बीएसएनएल की ओर से 399 प्रतिमाह के न्यूनतम चार्ज फाइबर केवल ग्राहकों को देने होते है। इस प्लान को लेने वाले उपभोक्ताओं को 30 एमबीपीएस की स्पीड से एक हजार जीबी डेटा व मुफ्त कालिंग की सुविधा दी जाती है। निश्चित डेटा के उपयोग करने के बाद चार एमबीपीएस स्पीड डेटा उपभोक्ताओं को दिए जाते हे।

ऐसे करें प्रक्रिया

ग्राहक इस राशि में इस सेवा का लाभ उठाने के लिए बीएसएनएल एफटीटीएच ग्राहक को या तो https://fms.bsnl.in/iptvreg लिंक के माध्यम से वेब-आधारित पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, या भारत फाइबर एफटीटीएच कनेक्शन में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके 1800-4444 पर वॉट्सऐप में आईएफटीवी विकल्प का उपयोग करना होगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन के लिए होम पेज खुल जाएगा।
  • यूजर को रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एडऑन फॉर भारत फाइबर एंड एडऑन टाइप आइएफटीवी चयन करना होगा।
  • सर्किल/स्टेट में बिहार का चयन करें।
  • सेलेक्ट एडआन सर्विस में स्काइप्रो का चयन करना होगा।
  • इसके बाद एफटीटीएच नंबर दर्ज करना होगा, जिस पर यह सेवा एक्टिवेट करनी है।
  • उपरोक्त जानकारी सबमिट करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरीफाई बटन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद स्काइ प्रो ऐप को स्मार्ट टीवी में इंस्टॉल करना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ओटीपी का उपयोग करके लॉग-इ न करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद लाइव टीवी चैनल्स का आनंद लें।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

24 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago