बिहार के बीडीओ यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी अब पुराने खटारा हो चुके सूमो से नहीं बल्कि लग्जरी गाड़ी से घूमेंगे। बिहार सरकार ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए यब बड़ी व्यवस्था की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने राज्य के बीडीओ को बड़ी सौगात दी है।
दरअसल, ग्रामीण विकास विभाग ने आज पटना में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद थे। उन्होंने सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को 422 नई बोलेरो गाड़ियां सौंप दी।
इन सभी अधिकारियों को कहा गया कि वह विकास के कामों में लग जाएं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नई ऊर्जा के साथ बिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी फील्ड जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बिहार के विकास में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना है।
इसके साथ ही उन्होंने ने अधिकारियों को सचेत भी किया कि अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को सचेत किया है कि आपके खिलाफ अगर शिकायत मिलेगी और जांच होगी और जहां सही पाया गया तो कार्रवाई होगी।
बता दें कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी बीडीओ को नई गाड़ी मिलने के बाद चुनाव कार्यों में तेजी आएगी। पुरानी गाड़ियों के कारण उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती थी लेकिन अब सरकार ने चुनाव से पहले राज्य के बीडीओ की बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…
बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…