Bihar

लालू की तबीयत बिगड़ने पर फूट-फूट कर रोने लगे राजद कार्यकर्ता, सीने पर फोटो लगा मंदिर में करने लगे पूजा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी है। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। जब लालू के दिल्ली ले जाया जा रहा था तब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार शुगर और बीपी बढ़ जाने के कारण तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में उन्हें पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उधर राबड़ी देवी दिल्ली जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंची थी तभी पता चला कि लालू यादव को पारस में भर्ती कराया गया है। तब वो दिल्ली की फ्लाइट छोड़ सीधे पारस हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गयी। पारस में डॉक्टरों की टीम लालू यादव का चेकअप करने में लगी है।

बताया जाता है कि आज बुधवार की शाम 6 से 6.30 बजे के बीच एयर एंबुलेंस से लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू की तबीयत अचानक बिगड़ने से उनके समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है। लालू के समर्थक मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। सीने पर लालू की फोटो लगाकर उनके समर्थक शिव मंदिर पहुंचे और अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से अपने नेता की सलामती की कामना की। राजद कार्यकर्ता केदार यादव ने बताया कि अपने लालू बाबू की सलामती के लिए हम चैती छठ कर रहे हैं। छठी मईया से भी प्रार्थना करेंगे कि हमारे गार्जियन और पिता तूल्य लालू प्रसाद यादव को बीमारियों से मुक्ति दिलाये और उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें।

लालू की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही हाजीपुर में उनके कार्यकर्ता और समर्थक भगवान शिव के मंदिर में और पूजा-पाठ करने लगे। गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने की कामना करने लगे। हाजीपुर में राजद कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव गांधी चौक स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान के सामने छाती पीट-पीट कर रोने लगे और अपने नेता की सलामती की कामना करने लगे। लालू की फोटो सीने पर लगाये हुए कई कार्यकर्ता मंदिर में पहुंचे।

राजद कार्यकर्ता केदार प्रसाद यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को आज शाम एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। वही उनका इलाज चलेगा। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह तेजस्वी यादव को दी है। केदार प्रसाद ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर और बीपी अचानक बढ़ गया। जिसके कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसे देखते हुए पटना के डॉक्टरों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी।

अपने नेता के बीमार होने की खबर सुनते ही कार्यकर्ता रोने लगे। उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। वो अपने नेता लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना भगवान शंकर से कर रहे हैं। शिव मंदिर में जाकर पूजा पाठ कर रहे हैं। लालू की तबीयत बिगड़ने पर आरजेडी कार्यकर्ता फूट-फूट कर रोने लगे। सीने पर लालू की फोटो लगाकर शिव मंदिर में पूजा पाठ कर रहे हैं और गरीबों के मसीहा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

4 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago