Bihar

‘तेजस्वी यादव की शराब माफियाओं से सांठगांठ’, ललन सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार

बिहार में शराबबंदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहां शराबबंदी को नाकाम बताते हुए दलितों को परेशान करने और सरकार में बैठे लोगों पर शराब तस्करी का आरोप लगाया, वहीं अब वरिष्ठ जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने तेजस्वी पर ही शराब माफियाओं के साथ संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है.

तेजस्वी पर ललन सिंह का पलटवार:

ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के उस आरोप को गलत बताया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया था कि शराबबंदी के नाम पर दलितों और अतिपिछड़ों को परेशान किया जा रहा है, बेवजह जेल भेजा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहीं किसी दलित को परेशान नहीं किया जा रहा है. सूबे में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है.

‘शराब माफिया से तेजस्वी की सांठगांठ’:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव शराबबंदी समाप्त करने की वकालत इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि शराब वाले लोगों से उनकी सांठगांठ है. इतना ही नहीं वे (शराब माफिया) उनको (तेजस्वी) फाइनेंस करते हैं. इसलिए नेता प्रतिपक्ष चाहते हैं कि शराबबंदी कानून हट जाए, फिर वो अपने शराब माफिया दोस्तों की मदद पहुंचा सकें.

तेजस्वी ने क्या बोला था?:

दरअसल शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि सरकार में बैठे लोग ही पुलिस से शराब की तस्करी करवाती है. वहीं शराबबंदी केस में गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दावा किया था कि सबसे अधिक दलितों और अतिपिछड़ों को जेल में डाला गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago