Bihar

बिहार को बैक गियर में नहीं ले जाना है ना, भीम संवाद में संजय झा बोले- 2025 में फिर से नीतीश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती पर देश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बिहार में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बीजेपी की ओर से सभी राज्यों की राजधानी में जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया है तो जदयू की ओर पटना के बापू सभागार में भीम संवाद चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा है कि बिहार को अगर बैक गियर में नहीं ले जाना है तो 2025 में फिर से नीतीश की रणनीति पर काम करें।

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्य में दलित जातिओं का बड़ा वोट बैंक है। डॉ भीमराव आंबेडकर को दलित समाज अपना मसीहा मानते हैं। इस नजरिए से बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर सभी दलों का फोकस बढ़ गया है। पटना में बीजेपी, जदयू, राजद और अन्य दलों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जदयू की ओर से आयोजित भीम संवाद में जदयू नेता संजय झा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास क लिए इमानदारी से काम किया है। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास की गाड़ी चौथे-पांचवें गियर में चल रही है। अब इसे बैक गियर में नहीं ले जाना है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने दलित, पीड़ित, शोषित समाज की भलाई और उत्थान के लिए बहुत काम किया। इसमें नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार का भी बहुत सहयोग मिला। बिहार में विकास की गाड़ी ऐसे ही चलती रहे इसके लिए नीतीश कुमार के हाथों में फिर से बिहार की बागडोर दे देना है। नीतीश कुमार ने पंचायत चुनावों में आरक्षण देकर महिलाओं और दलित समाज के लोगों को जन प्रतिनिधि बनने का मौका दिया।

संजय झा ने कहा कि सब काम हो गया है। अब रोजगार के लिए काम करना है। अब जरूरत है कि बिहार में पूंजी और उद्योग लगे। अगले पांच सालों में बिहार में इतना रोजगार और नौकरी होगी कि बाहर जाना नहीं पड़ेगा। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव होना है। आग्रह कर रहा हूं कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए 2025 में फिर से नीतीश के नारे पर मोहर लगा दीजिए। असली समय आने वाला है। उस समय अपनी ताकत दिखा दीजिए।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago