Bihar

बिहार: लोन की किस्त नहीं चुका पाए किसान ने ज’हर खाकर दी जान, फाइनेंस कर्मी पर अभद्र व्यवहार का आरोप

बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां लोन की किस्त समय पर न चुका पाने और फाइनेंस कंपनी कर्मी द्वारा बेइज्जती किए जाने से आहत एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

किस्त भरने में असमर्थता बनी मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गोरदह पंचायत के मुसहरणीया वार्ड-दो निवासी देवानंद पासवान (55) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी विभा देवी के नाम से एक निजी फाइनेंस कंपनी से 75 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसकी हर महीने 4200 रुपए किस्त जमा करनी होती थी। मार्च महीने की किस्त 25 तारीख को जमा करनी थी, लेकिन देवानंद पासवान सिर्फ 2100 रुपए ही जुटा पाए। एक अप्रैल को जब फाइनेंस कंपनी का एजेंट पैसे लेने आया, तो उन्होंने उसे आधी राशि दी और शेष रकम जल्द ही चुकाने का वादा किया। लेकिन फाइनेंस कर्मी इस पर भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा।

मृतक की पत्नी विभा देवी ने बताया कि फाइनेंस एजेंट ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। उसने कहा कि मर जाओ, लेकिन किस्त चाहिए! इस अपमान और तनाव से आहत होकर देवानंद पासवान ने मंगलवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी का कहना है कि वह अब तक छह किस्त चुका चुके थे और यह सातवीं किस्त थी, जिसे जमा करने में देर हो गई थी।

वहीं, गांववालों ने बताया कि देवानंद पासवान एक छोटे किसान थे, जिनके पास केवल तीन-चार कट्ठा जमीन थी। उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो की शादी अभी बाकी थी। देवानंद पासवान स्वच्छता अभियान के तहत गांव में झाड़ू लगाने का भी काम करते थे।

फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि फाइनेंस कंपनियों के एजेंट अक्सर गरीब किसानों और छोटे कर्जदारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच कर दोषी एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

5 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago