Bihar

बिहार: बंदूक की नोंक पर दूल्हे के सामने से दुल्हन को उठा ले गए बदमाश

बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अब अपराधियों ने एक नई-नवेली दुल्हन का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि बंदूक की नोंक पर दूल्हे के सामने से ही बदमाश दुल्हन को उठा ले गए। इस घटना के बाद से दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोग सहमे हुए हैं। वारदात दरभंगा जिले की है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,शादी के बाद दुल्हन को घर ला रहे दूल्हे को बंदूक दिखा कर बदमाश उसकी दुल्हनिया ले गए। पीड़ित दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। घटना साकेतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को माला कुमारी नाम की एक महिला की सादी संजय राम से हुई थी।

शादी के बाद माला अपने मायके गंगापुर से ससुराल घनश्यामपुर जा रही थीं। रास्ते में मुहतरिया पुल के पास चार बाइक पर सवार 8 बदमाशों ने उनका पीछा किया। इसके बाद बदमाशों ने माला की गाड़ी रोकवाई और उन्हें खींच कर बाइक पर बैठा लिया। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो दूल्हे को जान से मार देंगे।

दूल्हे ने कही यह बात

पीड़ित दूल्हा संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मेरी शादी थी और हम वहां से विदाई कर के आ रहे थे। रास्ते में 4-5 लड़के बंदूक लेकर आए और हमें धमकी दी और लड़की को लेकर फरार हो गए। वहीं दूल्हे के पिता भगलू राम ने कहा कि 25 तारीख को हम अपने बेटे की शादी करने गंगापुर गए थे। 26 तारीख को लौटते वक्त रास्ते में बंदूक दिखा लड़की को लेकर चले गए।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago