Bihar

NTA से रेलवे भर्ती बोर्ड में तक पकड़, नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को बनाया डॉक्टर; पूछताछ में संजीव मुखिया का दावा

बिहार सहित विभिन्न राज्यों में पेपर लीक कांडों का मास्टरमाइंड संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। ईओयू सूत्रों के मुताबिक उसने दावा किया है कि सेटिंग के माध्यम से कई सफेदपोशों को लाभ पहुंचाया। उनके बच्चों को मेडिकल की परीक्षा पास कराई। शासन-प्रशासन के ऐसे कुछ लोगों के नाम उसने बताए। उसने एनटीए और रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में भी सेटिंग का दावा किया।

पूछताछ में संजीव मुखिया ने राजनीति में अपनी गहरी पैठ के साथ ही महत्वकांक्षा भी उजागर की। उसने बताया कि पत्नी को राजनीतिक क्षेत्र में स्थापित करने के लिए उसने पेपर लीक और सेटिंग के अवैध कारोबार को विस्तार दिया, ताकि अधिक पैसा इकठ्टा कर सके।

पूछताछ के दौरान सीबीआई और झारखंड पुलिस की टीम भी मौजूद रही। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद संजीव मुखिया को देर रात वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ईओयू के मुताबिक पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है। कई मामलों में स्पष्टता जरूरी है। इसको देखते हुए सोमवार को न्यायालय से पुन: दो दिन के रिमांड की अपील की जायेगी।

ईओयू सूत्रों के मुताबिक संजीव मुखिया ने पूछताछ में बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी धमक होने का दावा किया। उसने बिहार में सिपाही बहाली, शिक्षक भर्ती और नीट यूजी परीक्षाओं के पेपर लीक से संबंधित मामलों में कई नये नाम भी बताये हैं, जिनको दबोचने की कार्रवाई की जाएगी। परीक्षाओं के दौरान उसका ध्येय पूरे पूरे सिस्टम को खुश रखने का रहता है, ताकि किसी स्तर पर अवरोध की स्थिति नहीं बने। उसने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनटीए) की परीक्षाओं को भी मैनेज करने का दावा किया। कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड में भी उसकी पकड़ है।

संजीव मुखिया ने पूछताछ में बताया कि फरार रहने के दौरान उसने लाभुकों के घरों को अपना ठिकाना बनाया। सीबीआई ने जब उसके घर पर छापेमारी की थी, उस वक्त वह बिहारशरीफ में ही रुका हुआ था। उसने छिपने के लिए पटना के पीरबहोर, अगमकुआं और बाढ़ इलाके में भी अपना ठिकाना बना रखा था।

सीबीआई मई 2024 में मेडिकल की प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित नीट (यूजी) के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रश्न पत्र लीक की घटना झारखंड के हजारीबाग स्थित एक स्कूल से हुई थी, इसलिए उससे संबंधित मामले की जांच को लेकर झारखंड पुलिस की टीम भी पूछताछ में शामिल हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago