Bihar

बिहार: भ्रष्टाचारी अंचालधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही एसवीयू की टीम, कालाधन कमाने का आरोप

बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी के यहां रेड चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के निलंबित सीओ प्रिंस राज के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की यूनिट रेड करने पहुंची है. बताया जा रहा है कि प्रिंस राज के पास प्रथम दृष्टया 28 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है. आय से अधिक संपत्ति मिलने पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने केस दर्ज किया है. यह केस उनके ही थाने में दर्ज किया गया है. कई संपत्तियों की जानकारी उन्होंने सरकारी स्तर पर नहीं दी है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आशंका है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला और भी बढ़ सकता है.

बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. सीओ प्रिंस राज के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है. शेखपुरा और मधुबनी जिलों में छापेमारी चल रही है, जिसमें 90 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति मिली है. डीएसपी स्तर के अधिकारी छापेमारी का नेतृत्व कर रहे हैं. हाल ही में सरकार ने अंचलाधिकारी को निलंबित किया था.

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में सीओ प्रिंस राज के मधुबनी आवास की तस्वीर सामने आई है. इस छापेमारी में कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिनकी जानकारी उन्होंने सरकारी स्तर पर नहीं दी थी. स्पेशल विजिलेंस यूनिट को शक है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला और बढ़ सकता है.

प्रिंस राज के दो मैट्रिक सर्टिफिकेट

प्रिंस राज को 2019 में बिहार सरकार के राजस्व सेवा में सीओ के पद पर बहाल किया गया था. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सीओ ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी है और दोनों बार अलग-अलग नाम से पास की है. 2004 में धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से मैट्रिक परीक्षा पास की है. दोनों सर्टिफिकेट स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जप्त कर लिए हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago