समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में महिला पुलिस बलों के रहने को लेकर बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इसमें दो सौ सिपाही के क्षमता वाले महिला सिपाही बैरक बनेगा। बैरेक निर्माण होने से महिला सिपाहियों को काफी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं के लिए बैरक निर्माण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। लेकिन आवास की कमी के कारण वे कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रही थीं।
महिला पुलिस बैरकों के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी। महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी अधिक कुशलता से कर पाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुविधाओं में सुधार होगा। बैरेक में महिला सिपाहियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे शौचालय कीचेन, बच्चों के रहने की भी व्यवस्था होगी। महिला पुलिस बैरकों के साथ-साथ पुलिस वाहनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए भी नए गैराज भी बनाए जाने हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…