Bihar

प्रेमी के पास बिहार से इंदौर पहुंची 10वीं की छात्रा, बॉयफ्रेंड बोला- तुम नाबालिग हो, घर लौट जाओ

सोशल मीडिया से दोस्ती, प्यार, धोखा, क्राइम की खबरें आपनी पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन यह खबर सबसे अलग है। घर वालों से डांट पड़ने पर दसवीं की छात्रा अपने प्रेमी से मिलने मुजफ्फरपुर से इंदौर के लिए भाग चली। लेकिन, गजब की समझदारी दिखाते हुए बॉयफ्रेंड ने ना सिर्फ उसे सुरक्षित किया बल्कि कानून तौर तरीके अपनाते हुए घर वालों के पास पहुंचवा दिया। उसकी समझदारी से लड़की के माता पिता भी काफी खुश हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर संपर्क के बाद ऑनलाइन प्रेम परवान चढ़ा और मुजफ्फरपुर से 10वीं की छात्रा अपने प्रेमी से मिलने ट्रेन से इंदौर पहुंच गई। लड़की गायब होने पर परिवार वाले परेशान हो गए। अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। उसकी तलाश करते करते परिजन थक गए लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। लोकलाज के डर से परिजनों ने मामले को छिपाए रखा।

इस बीच छात्रा को उसके प्रेमी ने खंडवा स्टेशन पर ट्रेन से उतरवा लिया और स्थानीय थाने को सौंप दिया। पुलिस की ओर से सूचना दिए जाने पर जिला बाल कल्याण समिति ने छात्रा को सहारा दिया। उसे खंडवा पुलिस स्थानीय बाल कल्याण समिति के पास ले गई जहां उसकी काउंसलिंग की गयी। छात्रा को वहीं रखा गया और समिति सदस्यों ने उसे खूब समझाया। बाल कल्याण समिति ने परिजनों को इसकी सूचना दी। छात्रा ने अपने माता-पिता से बात कराई गई तो परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को परिजन मुजफ्फरपुर से खंडवा पहुंच गए जहां बाल कल्याण समिति ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद परिजनों को बच्ची सौंप दिया गया।

बताते चलें कि छात्रा ने इसी साल 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा में उसे 40 प्रतिशत अंक आया तो घर में डांट पड़ी थी। डांट के बाद वह अपसेट हो गई। आहत छात्रा परिवार को छोड़ सोशल मीडिया के प्रेमी के पास जाने का निर्णय ले लिया। कुछ रुपये लेकर घर से भाग निकल गई। प्रेमी युवक ने अपने बड़े भाई को पूरे मामले की जानकारी दी। उसने लड़की को पुलिस को सौंप दिया उसे घर भिजवाया।

 

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

3 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

10 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago