Bihar

बिहार के पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

बिहार की पहली वंदे मेट्रो यानी नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन इसी महीने शुरू होने वाली है. सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते हैं. रेलवे इस ट्रेन को पटना से मधुबनी रूट पर चलाने का योजना बना रही है. कुछ दिनों में नमो भारत रैपिड रेल का रैक बिहार पहुंचने वाला है. इसके बाद ट्रायल किया जाएगा.

पीएम मोदी 24 अप्रैल को देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. रेलवे सूत्रों के पीएम मोदी के ऐलान के बाद सहरसा से सुपौल, पिपरा होते हुए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी. इसके अलावा वो सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन को भी वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे.

मधुबनी में पीएम मोदी जिस वंदे मेट्रो ट्रेन की भी सौगात देने वाले हैं वह नमो भारत रैपिड रेल के रैक वाली पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी. फिलहाल यह ट्रेन यूपी के मेरठ से दिल्ली के बीच नमो चलाई जा रही है. 2024 में गुजरात के अहमदाबाद से भुज के बीच भी यह ट्रेन चलाई गई थी. अब बिहार के लोग भी वंदे मेट्रो ट्रेन से सफर का आनंद ले सकेंगे.

ट्रेन की खासियत

वंदे मेट्रो ट्रेन भारतीय रेलवे की एक आधुनिक, मेड इन इंडिया और सेमी हाईस्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन को 100-350 किमी दूरी के लिए वाले इंटरसिटी रूट के लिए डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन मेट्रो जैसी सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक सफर प्रदान करती है.

अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे होगी

वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 से 16 एसी कोच होते हैं. इस ट्रेन में एक बार में एक हजार से ज्यादा यात्री आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं. त्योहार और भीड़भाड़ वाले दिनों में लगभग 2000 लोग खड़ा होकर सफर का सकते हैं. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों की तुलना में कम होगा.

आमतौर पर पटना से मधुबनी के जाने में अभी एक्सप्रेस ट्रेनों में 5 से 6 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस ट्रेन में यह दूरी 3:30 से 4 घंटे के बीच ही रह जाएगी. भारतीय रेलवे जल्द ही पटना-मधुबनी वंदे मेट्रो का आधिकारिक रूट और टाइम टेबल जारी कर सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

20 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago