Bihar

‘बदलैन’ जमीन के लिए अब कागज की जरुरत नहीं, भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में भूमि सर्वे का काम जारी है. रैयतों की सुविधा को देखते हुए विभाग लगातार कोई न कोई निर्देश जारी करता रहता है. इसी बीच भूमि सुधार विभाग ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सर्वेक्षण के दौरान विभाग को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, उन समस्याओं के सामाधान के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

मौखिक सहमति के आधार पर पूर्व में किए गए बदलैन को भी अब आधार माना जाएगा. इसके लिए बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त नियमावली 2025 की स्वीकृति दी गई है. सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.

कैबिनेट बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर

बता दें, सीएम नीतीश ने आज कैबिनेट की बैठक की, जिसमें कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी. इनमें से एक बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त नियमावली 2025 है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एजेंडा में बताया गया है कि बिहार में रैयती एवं अन्य प्रकार की भूमि का नया अधिकार खतियान एवं नक्शा बनाया जा रहा है.

सर्वेक्षण में पारदर्शिता जरूरी

भूमि के सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती के क्रम में यह महसूस किया गया है कि सर्वेक्षण में 100 फीसदी शुद्धता, पारदर्शिता और गतिशीलता सुनिश्चित करना जरूरी है. इसके लिए बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2012 के अंतर्गत खानापूरी दल को अन्य तथ्यों के साथ-साथ मौखिक सहमति के आधार पर पूर्व में किए गए बदलैन को भी आधार मानने संबंधी प्रावधान किया जाना उचित है. ऐसे में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2025 की स्वीकृति दी जाती है.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago