Bihar

25 से 30, फिर से नीतीश; बिहार चुनाव पर जेडीयू का साफ संदेश, पटना में लगा पोस्टर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पोस्टरबाजी चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर बुधवार को एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। इस पर लिखा है, ’25 से 30, फिर से नीतीश’। यानी कि 2025 से 2030 तक बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार बनने का दावा किया गया है। जेडीयू ने इस पोस्टर से यह भी संदेश दिया है कि आगामी बिहार चुनाव में नीतीश ही एनडीए के सीएम कैंडिडेट होंगे और इसमें कोई दो राय नहीं है।

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, सियासी पारा गर्माता जा रहा है। बीजेपी समेत जेडीयू के अन्य सभी सहयोगी दल नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात पूर्व में कह चुके हैं। हालांकि, बीच-बीच में कुछ नेताओं की बयानबाजी से इस पर संशय उठ जाता है। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार चुनाव में जीत का दावा कर दिया था। इसके बाद एनडीए के अंदर खलबली मच गई।

जेडीयू के नेता अप्रत्यक्ष रूप से सैनी के इस बयान से नाराज नजर आए। हालांकि, बाद में सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल समेत बिहार बीजेपी के अन्य नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनाव में नीतीश ही एनडीए का चेहरा हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को यह तक कहना पड़ा कि नीतीश आगे भी मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

6 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

7 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

22 घंटे ago