Bihar

तेजस्वी यादव ही होंगे महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट, कांग्रेस और वाम दलों ने भर दी हामी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट होंगे। पटना में गुरुवार शाम हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में आरजेडी, कांग्रेस और तीनों वाम दलों (सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई-माले) ने एक सुर में यह स्वीकार किया कि तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं है। उनके नेतृत्व में ही पांचों दल चुनावी मैदान में उतरेंगे। पूर्व मंत्री आलोक मेहता के आवास पर हुई इस बैठक में महागठबंधन में शामिल पांचों पार्टियों के विधायक और एमएलसी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें विधानमंडल के दोनों सदनों में उन मुद्दों को उठाना है, जिनसे जनता का सीधा वास्ता है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश सरकार उचित नोटिस नहीं लेती है तो उन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच भी जाएंगे। इसमें महागठबंधन की पहल और आवाज एक होनी चाहिए। एकजुटता का संदेश ही हमें अपने लक्ष्य में सफल बनाएगा।

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के आरडीएस कॉलेज में एक विभागाध्यक्ष पर कॉलेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कॉलेज में हंगामा किया। मामले को शांत कराने काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस कॉलेज पहुंची। हालांकि, इस बारे में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। वह कॉलेज प्रशासन से इसकी जानकारी लेंगे।

कॉलेज में दोपहर एक बजे एक छात्रा कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंची और प्राचार्य के चैंबर में जाकर एक विभागाध्यक्ष पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। छात्रा का कहना था कि यह घटना उसके साथ असाइनमेंट जमा करने के दौरान हुई। उन्होंने गलत तरीके से उसे टच किया। छात्रा का हंगामा देखकर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी प्राचार्य के चैंबर के बाहर जुट गये। प्राचार्य ने छात्रा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

9 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

9 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

11 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 घंटे ago