Bihar

चिराग पासवान को पसंद आया तेजस्वी यादव का वादा, कहा- ताड़ी को रखना चाहिये शराबबंदी से बाहर

बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पारा गर्माता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव का जनता से किया वादा पसंद आ गया है।

तेजस्वी ने एक दिन पहले महागठबंधन सरकार बनने पर ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करने का वादा किया था। अब चिराग ने भी इस पर अपना समर्थन दिया है। यही नहीं, उन्होंने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की तारीफ भी कर दी। चिराग के इस कदम से एनडीए के अंदर खलबली मच सकती है।

लोजपा-रामविलास (एलजेपी-आर) के मुखिया चिराग पासवान ने गुरुवार को हाजीपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर रखना चाहिए। क्योंकि इस पुश्तैनी व्यवसाय से कई पीढ़ियों की जीविका जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी ताड़ी से प्रतिबंध हटाने का समर्थन कर चुके हैं। बता दें कि गुरुवार को ही तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर ताड़ी की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

चिराग पासवान गुरुवार को हाजीपुर के शैलेस चौक निवासी राजकुमार पासवान के भाई की शादी में शिरकत करने पहुंचे। राजकुमार एलजेपी-आर के प्रदेश महासचिव हैं। यहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रशांत किशोर उर्फ पीके की तारीफ भी कर दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर नई सोच के साथ राजनीति में आए हैं। बिहार की जनता को सोचना है कि उन्हें क्या फैसला लेना है। चिराग ने यह बात पीके की तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर कही।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago