Bihar

पति के गर्लफ्रेंड के विरोध पड़ा महंगा: सुरभि राज म’र्डर का सस्पेंस खत्म; पति, देवर और महिला स्टाफ समेत पांच गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की अस्पताल के सेकंड फ्लोर चेंबर में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरभि हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गर्लफ्रेंड को लेकर अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या उनके पति और दोस्तों ने ही मिलकर की थी।

पति समेत ये पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सुरभि के पति सहित उनकी गर्लफ्रेंड और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में एशिया अस्पताल की महिला स्टाफ, सुरभि राज के पति राकेश रोशन उर्फ चंदन, रमेश कुमार उर्फ अतुल कुमार, अनिल कुमार एवं मसूद आलम शामिल हैं।

22 मार्च को हुई थी सुरभि राज को मारी गई थी गोली

पुलिस इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश झा ने बताया कि 22 मार्च (शनिवार) की शाम के वक्त अगम कुआं थाना को सूचना मिली थी कि धनुकी मोड़ स्थित एशिया अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज की अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी।

इलाज के दौरान हो गई थी मौत

पुलिस ने कहा कि घायल अवस्था में उन्हें पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सुरभि राज के पिता राजेश सिंह के बयान के आधार पर अगम कुआं थाना में मामला दर्ज कर छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया था।

पति के गर्लफ्रेंड का विरोध कर रही थी सुरभि राज

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने कहा कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई की सुरभि राज के पति राकेश रोशन उर्फ चंदन का अस्पताल की एक गर्लफ्रेंड से संबंध चल रहा था। इसको लेकर सुरभि राज इसका विरोध करती थी। बताया जा रहा है कि उस दिन सुरभि राज अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन करने लगी। इसी क्रम में नाराज पति ने घटना को अंजाम दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

समस्तीपुर : जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर…

50 मिनट ago

छात्र-युवा आंदोलन की जीत पर आइसा का संकल्प मार्च, शिक्षा नीति वापस लेने की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में गुरुवार…

1 घंटा ago

शहर के मगरदही घाट पर तीन लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

शहर के धरमपुर में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी, सामान समेत एक धराया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्वीर : सांकेतिक समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में ट्रैक्टर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में मिडवाइफरी लीड केयर यूनिट का डीएम ने किया उद्घाटन, मातृ-नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने…

2 घंटे ago

बांकीपुर के 3 सर्वे में प्रशांत किशोर की जीत! क्या ढह जायेगा भाजपा और नितिन नवीन का किला?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए…

2 घंटे ago