बीजेपी की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह की गाड़ी और ट्रैक्टर में बीते रात जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में उनके दो अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं।
घटना नालन्दा की है , जहां बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर जहाना गांव के समीप यह घटना हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली कि ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी बिंद थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनके दो घायल अंगरक्षकों को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।
दोनों अंगरक्षक की पहचान गोलू कुमार सिंह व रेपन कुमार के रूप में की गई है। दोनों अंगरक्षक की देखभाल को लेकर अपने खुद विधायक श्रेयसी सिंह लगी रही और डॉक्टरों से बातचीत करती रहीं। दोनों अंगरक्षक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद दोनों को एम्बुलेंस से जमुई भेजा गया।
बताया जा रहा है कि कि भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र जमुई जा रही थी। इसी दौरान बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जहाना मोड़ के समीप ट्रैक्टर व विधायक की गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें विधायक की गाड़ी का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के उपरांत ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इधर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेत्तर कार्रवाई जारी है। ट्रैक्टर को जल्द जब्त कर लिया जाएगा।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…