बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां शादी के महज चार दिन बाद ही दूल्हे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान छपरा जिले के महमदपुर मठिया निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार भारती के रूप में हुई है. यह घटना चकसुल्तानी बलवा कुंवारी गांव की है.
पिता को हुआ अनहोनी का शक
रवि की शादी 24 फरवरी को जलालपुर की एक लड़की से हुई थी. पिता अशोक भारती ने बताया कि 27 फरवरी को रवि बैंक के काम का बहाना बनाकर हाजीपुर चला आया और इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया. अनहोनी की आशंका में जब परिवार हाजीपुर स्थित घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. पड़ोसियों की मदद से जब घर में प्रवेश किया गया, तो रवि का शव बेड पर पड़ा मिला.
शादी से खुश नहीं था रवि
परिजनों के मुताबिक, रवि शादी से पहले ही असमंजस में था. तिलक के बाद उसकी होने वाली पत्नी से फोन पर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया था. लड़की के परिजनों ने इस पर मांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिससे रवि मानसिक रूप से दबाव में आ गया. समाज और पुलिस के समझाने के बाद उसने शादी तो कर ली, लेकिन चार दिन बाद ही अपनी जान दे दी.
पुलिस कर रही जांच, परिवार ने नहीं लगाए कोई आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…