Bihar

बिहार: डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा ट्रक, जो भी सामने आया उसको रौंद डाला; 4 की मौत, 2 जख्मी

बिहार में बेकाबू ट्रक ने मंगलवार की शाम डेढ़ किलोमीटर तक कोहराम मचाया। मुजफ्फरपुर और वैशाली की सीमा पर फकुली और मौना के बीच अलग-अलग जगहों पर छह लोगों को रौंद डाला जिनमें चार की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक करीब साढ़े तीन बजे गोरौल से मुजफ्फरपुर बाइक से कपड़ों की खरीददारी करने जा दो युवकों को फकुली चौक के पास रौंदते हुए निकल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

इसके बाद तेजी से भागने के दौरान बेलसर थाना क्षेत्र के मौना चौक के पास ट्रक ने एक वृद्ध महिला और उसके बेटे को कुचला। दोनों सड़क पार कर रहे थे। वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है। यहां से आगे बढ़ने पर ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार तोड़ते हुए परिसर में जाकर खड़ा हुआ। इसके बाद ट्रक को छोड़कर चालक और खलासी भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

मृतकों में मौना गांव के स्व. जामुन राय की 60 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी, बहोरखा के हरेंद्र महतो, युवक कुणाल कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। नीरज की साली की शादी है। इसके लिए दोनों खरीदारी करने जा रहे थे। घायलों में करनेजी गांव निवासी शम्भू सिंह एवं कृष्णा देवी का बेटा शामिल है। हादसे के बाद लोगों ने फकुली-लालगंज और मौना-सरैया मार्ग को करीब ढाई से तीन घंटे जाम रखा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

32 मिनट ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

11 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

11 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

12 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

13 घंटे ago