फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर धौंस जमाने व ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना बिहार के मधुबनी जिले की है जहां बीती रात शहर के प्रोफेसर कालोनी से कुमार देवांशु को पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवक के पास से कई अधिकारियों का फेक आईडी, सर्विस बुक, मुहर, लैपटॉप व अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुमार देवांशु को गिरफ्तार किया गया है। वह बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेतौना गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उधर, नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा के न्यायालय में पेश किया। उसके पास से जब्त दस्तावेज भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अबतक किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और उसके तार कहां से जुड़े हैं।
पुलिस के अनुसार, देवांशु अपने को सचिवालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बता रहा था। मकान मालिक से किराये को लेकर विवाद होने पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर कमरे की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फर्जी पहचान पत्र व मुहर रखने, फर्जी सेवा पुस्तिका बनाने, धौंस दिखाकर ठगी करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…