Bihar

बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर पड़ा था लाल रंग का ट्रॉली बैग, अंदर थी युवती की लाश

सारण जिले के गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब एक अज्ञात बड़े ट्रॉली बैग एक लड़की का शव बरामद हुआ. उस समय सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर आने वाली थी. तभी कुछ लोगों को एक अज्ञात बड़ा सा लाल रंग का ट्रॉली बैग दिखाई पड़ा, जो आधा खुला हुआ था और उसमें कुछ कपड़े दिखाई दे रहे थे.

ट्रॉली से मिला अज्ञात युवती का शव:

लोगों ने स्थानीय स्टेशन प्रशासन को लावारिस बैग की सूचना दी. उसके बाद स्टेशन प्रशासन ने पुलिस को फोन किया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है. क्योंकि यह स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है, इसलिए आरपीएफ दिघवारा और जिले के पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है. अभी इस शव की पहचान नहीं हो पाई है.

हत्या के बाद शव बैग में डालकर फेंकने की आशंका:

यह शव कैसे और किन परिस्थिति में यहां पहुंचा है, यह जांच का विषय है. लेकिन जिस तरह से इस ट्रॉली बैग में यह शव यहां पर लाकर रखा गया है, वह काफी संदिग्ध लग रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनियोजित ढंग से हत्या करके शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है. बहरहाल अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

57 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago